{"_id":"6a494e1abc7ad250ae0867bd","slug":"annprashan-samaroh-mein-ja-rahi-tracter-trolly-palt-13-ghayal-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110930-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अन्नप्राशन समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अन्नप्राशन समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 घायल
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। अन्नप्राशन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 13 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीन को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला चूड़ा निवासी नितिन कुमार के तीन वर्षीय पुत्र देवांश का अन्नप्राशन संस्कार होना था। उसमें शामिल होने के लिए करीब 80 परिजन और रिश्तेदार दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से नीबकरोरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नगला मिढ़ई के पास पहुंची, तभी सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 33 केवी बिजली लाइन के पोल में टकरा गया। पोल टूट गया और ट्रॉली पलट गई। महिला, बच्चे समेत करीब 40 लोगों में चीख पुकार मच गई। चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने घायलों को एंबुलेंस तथा निजी वाहनों से सीएचसी भिजवाया।
सीएचसी में तैनात डॉ. सनी मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेपुर के गांव नगला राही निवासी शिवनारायण की पत्नी मीना (50), नगला चूड़ा निवासी शिवशंकर की पत्नी बबली (35), हरदोई के थाना अरवल के गांव अनियापुर निवासी गुड्डू की पुत्री सुरेखा (11) की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अंजली (18), चांदनी (15), कुशमा (40), मनोरमा (16), गुंजन (18), दिव्यांशी (17), रजनी (19), कीर्ति (16), रानी (15) तथा नेहा (13) का सीएचसी में ही उपचार किया गया।