फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ANM miscreants looted in broad daylight

बदमाशों ने दिनदहाड़े एएनएम को लूटा

Sun, 26 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाग रठौरा में बाइक सवार

विज्ञापन
सशस्त्र लुटेरों ने स्कूटी से घर लौट रही एएनएम को तमंचे के बल पर लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, एक अन्य घटना में बाइकर्स युवकों ने लूट के उद्देश्य से महिला का पीछा किया। गांव आने पर बाइकर्स युवक भाग गए।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रामश्री गांव बाग रठौरा में एएनएम हैं। रविवार को बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। एएनएम के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला बाग रठौरा से कुछ दूर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

एक बदमाश ने तमंचा रामश्री के लगा दिया। तमंचा देख वह सहम गई। बदमाश उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर और कुंडल नोचकर गांव नीबकरोरी की तरफ भाग गए।

रामश्री ने कोतवाली में जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट आई। रामश्री ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल कुंवर बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में पूनम पुत्री मानसिंह निवासी सलेमपुर अपने बेटे अरमान की दवा लेने कस्बा मोहम्मदाबाद गई थीं। दवा लेकर वह वाहन से उतरी और पैदल गांव जाने लगी।

पूनम ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। दो-तीन बार बाइक आगे-पीछे लगाई। सलेमपुर गांव का मोड़ आने पर दोनों युवक भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed