फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ANM and ASHA are doing fraud in vaccination

Farrukhabad News: कॉल डिटेल के सहारे टिकी है पुलिस की जांच

Wed, 28 Aug 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
ANM and ASHA are doing fraud in vaccination
कायमगंज। दो सहेलियों के एक साथ शव मिलने के मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस मौके से मिले सिम व मोबाइल की कॉल डिटेल से दाेनों की मौत की कड़ी को जोड़कर गहनता से छानबीन कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों सहेलियां अक्सर साथ-साथ देखी जाती थीं। हर जगह साथ-साथ ही जातीं थीं। रात को भी दोनों एक साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने घर से निकली थीं।
विज्ञापन


वहीं, युवती के पिता ने बताया कि देर रात जब युवती की तलाश कर रहे थे, तब कई बार कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल रात से ही स्विच ऑफ बता रहा था। मंगलवार सुबह पेड़ पर दोनों सहेलियों के शव लटके होने की जानकारी हुई। दो सहेलियों के शव पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। इससे पहले ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, कायमगंज कोतवाल सहित फोर्स वहां आ गया। अधिकारी बार-बार परिजनोंं से एकांत में बातचीत करते रहे। पोस्टमार्टम में पैनल गठित करने के लिए सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार भी वहां पहुंच गए। दोनों सहेलियों के पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ कराए गए।
विज्ञापन

वस्त्रों से मिला एक सिम, पेड़ पर मिला मोबाइल

कायमगंज। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो युवती का मोबाइल पेड़ पर रखा मिला। वहीं महिला सिपाही ने तलाशी ली, तो उसके वस्त्रों से एक सिम मिला है। पुलिस ने सिम व मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस को जो मोबाइल मिला है, वह युवती के मामा के पुत्र का बताया गया है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर मिले पैरों के निशान
कायमगंज। पुलिस को उसी पेड़ पर मिट्टी से सने पैरों के चढ़ने के निशान मिले। इस वजह से पुलिस यह निशान उन्हीं सहेलियों के मान रही है। फोरेंसिक टीम ने दोनों सहेलियों के पैरों के निशान व पेड़ पर मिले निशान के नमूने एकत्र किए हैं। इसके कारण ही पुलिस उनके आत्महत्या करने पर ज्यादा जोर दे रही है। (संवाद)
शव आने के बाद गांव में डटी रही पुलिस

कायमगंज। दो सहेलियों के शव बाग में फंदे पर लअके मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचे। अंधेरा होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। शव आने के बाद प्रभारी निरीक्षक रामअवतार पुलिस फोर्स के साथ गांव में डटे रहे। दो सहेलियों के एक साथ फंदा लगाने के मामले में रहस्य बना है। पुलिस घटना का कारण खोजने में जुटी है। गांव के लोग भी चुप्पी साधे हैं। (संवाद)
इस साल एक की शादी की थी तैयारी



कायमगंज। दो सहेलियों के शव पेड़ पर लटके मिलने के बाद एक युवती के पिता ने बताया कि पिछले साल युवती की शादी के लिए लड़का तलाश कर रहे थे। अचानक युवती के बड़े भाई की आंत में दिक्कत हो गई। उसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। इस साल लड़के की तलाश चल रही थी। शादी करने की पूरी तैयारी थी। (संवाद)
----------
अखिलेश सहित अन्य नेताओंं के एक्स पर पोस्ट से मची खलबली
- छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे सपा नेताओं ने परिजनों व अधिकारियों से की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दो सहेलियों के शव फंदे से लटके मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं के सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने पर पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे नेताओं ने पोस्टमार्टम में परिजनाें व अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो सहेलियों के शव फंदे से लटके होने की घटना को संवेदनशील बताया। सरकार से इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कर आख्या देने की मांग की। ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयाभय वातावरण उत्पन्न होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि नारी समाज को मानसिक रूप से ऐसी घटनाओं से आघात पहुंचता है। महिला सुरक्षा की राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का समय आ गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार को घेरकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की। मंगलवार को सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इदरीश इमरान, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ नवल किशोर शाक्य, विजय यादव, इलियास मंसूरी, प्रांतीय नेता सर्वेश अंबेडकर की अगुवाई में सपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां एएसपी डॉ संजय कुमार व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह सहित परिजनों से पूरे मामले में बात की। सपा नेताओं ने अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed