{"_id":"622107065d4c9e54115c7c56","slug":"angry-people-surrounded-the-outpost-gave-tahrir-against-the-accused-farrukhabad-news-knp683680425","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाविकों ने गंगा नहाते साले-बहनोई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाविकों ने गंगा नहाते साले-बहनोई को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साले-बहनोई ने घाट के नाविकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर घायलों ने अपने साथियों के साथ चौकी पर हंगामा भी किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी शिवम दीक्षित गुरुवार दोपहर को अपने साले के साथ गंगा स्नान करने गए थे। आरोप है कि तभी 20-25 नाविक वहां पहुंचे और बेवजह उन दोनों के साथ मारपीट करने लगे। शिवम के मुताबिक कुछ हमलावरों ने उसे नदी में डुबाने का भी प्रयास किया।
इसके बाद हमलावर भाग निकले। शिवम अपने साथियों के साथ पांचाल घाट चौकी पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हो-हल्ला किया। बताया कि हमलावर उसका मोबाइल व नकदी भी ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर उन्हें शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में बुधवार को भी विवाद हुआ था। शिवम भी अपने साथियों के साथ मारपीट करने पहुंचे थे।