{"_id":"60db53e28ebc3ebf4a3384cd","slug":"angry-people-jammed-due-to-lack-of-electricity-farrukhabad-news-knp637253210","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से बिजली ठप होने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से बिजली ठप होने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बिजली न आने से नाराज लोगों ने लगाया जाम
फर्रुखाबाद। शहर के अंडियाना मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से दोपहर को बिजली गुल हो गई। देर रात तक न आने पर लोगों ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे में जाम खुलवाया। ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू किया गया है।
मोहल्ले में दोपहर 12 बजे से बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने रात पौने 9 बजे फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया लेकिन लोग नहीं माने। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने जाम खोला।
चेतावनी भी दी कि अगर शीघ्र बिजली चालू नहीं हुई तो फिर जाम लगाएंगे। उधर लकूला विद्युत उपकेंद्र पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से नाला मछरट्टा आदि मोहल्लों की बिजली गुल होने से परेशान लोग एनकेपी डिग्री कॉलेज के पास एकत्र हो गए लेकिन लोगों को जानकारी मिली की ट्रांसफार्मर सही किया जा रहा है तो लौट गए।
विज्ञापन
अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि अंडियाना में फुंके ट्रासफार्मर को बदलवाया जा रहा है। उनके लगाए जाने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी।