फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angered by his wife not coming home, a young man consumed poison, died

Farrukhabad News: पत्नी के घर न आने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, मौत

Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angered by his wife not coming home, a young man consumed poison, died
कंपिल। पत्नी के घर न आने से क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहुंचे परिजनों ने कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में लोहिया पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अजीत चौहान (48) ने बुधवार शाम जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन जब तक लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

युवक के भाई आदर्श ने बताया कि भाई का भाभी शीलू से कई दिनों से विवाद चल रहा है। भाई और भाभी कानपुर में रहते थे। पत्नी से विवाद होने पर सात माह पूर्व भाई दो पुत्रों राज व शिवा को लेकर गांव आ गए थे। सात दिन पूर्व बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने पत्नी को घर आने के लिए फोन किया, लेकिन उसनेआने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पिता, भाई आदर्श भी पत्नी शीलू को बुलाने के उनके घर गए थे, मगर ससुराल जाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर जहर खा लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed