फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anger burst against Kotedar Mohllewalon

कोटेदार के खिलाफ फूटा मोहल्लेवालों का गुस्सा

Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anger burst against Kotedar Mohllewalon
कोटेदार की मनमानी के विरोध में मंगलवार को वार्ड संख्या 26 के राशनकार्ड धारकों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों ने कोटा के सामने धरना-प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कोटेदार ने पिछले माह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून योजना के तहत मिलने वाला राशन कम दिया। लोगों ने इसकी शिकायत मोबाइल फोन से जिलापूर्ति अधिकारी से की। कोटेदार के पुत्र से मोहल्लेवासियों नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 26 के मोहल्ला गढ़ी कोहना फाटक के पास अविनाश दीक्षित का कोटा है। यह कोटा बिटाना अग्निहोत्री चलाते हैं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से ही कोटा के बाहर उपभोक्ताओं का आना शुरू हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे तक काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लग गई। कोटेदार के न आने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की। मोहल्ले के रहने वाले यावर खां और मुदस्सिर खां आदि ने मामले की सूचना जिलापूर्ति अधिकारी को फोन से दी। दोपहर करीब 12:15 बजे कोटेदार के पुत्र विक्की अग्निहोत्री दुकान खोलने आए। इस दौरान महिलाओं की विक्की से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि तीन-चार दिन से वह लोग कोटा के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोटा नहीं खुल रहा है। सोमवार को जब कोटेदार से कोटा खोलने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को खोलेंगे। सुबह से बैठे हैं लेकिन कोटा नहीं खुला। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उन्होंने पिछले माह कम गल्ला बांटा। साबिर, शफीका बेगम और अकील अहमद का कहना था कि कोटेदार उन लोगों के राशनकार्ड भी नहीं दे रहे हैं। मोहल्लेवासियों के हंगामे के बाद कोटेदार ने राशन बांटना शुरू किया। हंगामा करने वालों में अजमत उल्ला, देवेंद्र कुमार, शाकिर, मुस्तकीम, राशिद, अकीला बेगम, योगेश कुमार, सावित्री देवी, जावेद, मुकेश कुमार, निजामुद्दीन, धर्मेंद्र कुमार और रामकिशन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में कोटेदार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि कोटा न खुलने की शिकायत मिली थी। कोटेदार को तुरंत कोटा खोलकर राशन वितरित करने के लिए कहा था। दोबारा अगर किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति यूनिट साढ़े तीन किलो गेहूं और डेढ़ किलो चावल देने का प्रावधान है। कोटेदार इससे कम गल्ला देते हैं तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed