{"_id":"65a5854e2630aa781a0fa274","slug":"an-old-woman-and-an-old-woman-got-burnt-while-warming-the-bonfire-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1859-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अलाव ताप रहीं वृद्धा और महिला झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अलाव ताप रहीं वृद्धा और महिला झुलसीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलाव तापते वक्त वृद्ध और महिला आग की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार के बाद परिजनों ने आग पर काबू पाया। दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया है।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनपुर निवासी सरला देवी (60) ने रविवार शाम सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर चारपाई के पास रख लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक साड़ी में आग लग गई। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाया। उन्हें देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजेपुर थाने के गांव तेराखास निवासी मुकंदर की पत्नी पूजा (25) घर में जल रहे अलाव पर हाथ-पैर सेंकने लगी। इसी दौरान साड़ी ने आग पकड़ ली। उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। जब आग तेज भड़की, तो वह चीखकर भागीं। तब तक पूजा कमर तक गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिवार के ही जयपाल उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वह 70 फीसदी झुलस गई हैं।