फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An obstacle arose before the shehnai resonated in the government courtyard.

Farrukhabad News: सरकारी आंगन में शहनाई गूंजने से पहले बाधा खड़ी

Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
An obstacle arose before the shehnai resonated in the government courtyard.
फोटो-06, बिजली विभाग की जमीन पर बनाया कल्याण मंडपम। संवाद
विज्ञापन

- बिना अनुमति के बिजली विभाग की जमीन पर बना दिया कल्याण मंडपम
- सीएनडीएस संस्था ने साढ़े तीन करोड़ की लागत से कराया है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गरीबों की बेटियों की शादियां धूमधाम से हो सकें, इसके लिए सरकार ने कल्याण मंडपम (बरातघर) कस्बे में बनाया है। मगर शहनाई गूंजने से पहले बरातघर में कई समस्याएं खड़ी हैं। बरातघर के आसपास गंदगी फैली है तो दीवारों की तरफ जलभराव है। यही नहीं बिजली विभाग की जमीन पर बरातघर बना दिया गया है। इससे बरातघर के पास बने बिजलीघर से खतरा भी बना रहता है।


कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को करीब दो साल पहले नगर पंचायत नवाबगंज में कल्याण मंडपम (बरातघर) बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जगह नगर पंचायत को उपलब्ध करानी थी। नगर पंचायत ने 33/11 बिजली उपकेंद्र नवाबगंज परिसर में जगह उपलब्ध करा दी थी। बिजली विभाग के अफसरों इस पर आपत्ति भी लगाई, लेकिन अनसुना कर दिया गया। करीब 10 दिन पहले करीब साढ़े तीन करोड़ लागत से बरातघर का निर्माण पूरा कर उसे नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया। बरातघर के पास ही बिजलीघर होने से लोगों की जानमाल का खतरा भी बना है। बरातघर परिसर में जलभराव होने भवन की दीवारों में सीलन आने लगी है। जलभराव से किसी भी दिन अंडरग्राउंड लाइन को अर्थिंग मिलने से कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। बिजली विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया उपखंड कार्यालय परिसर में बरातघर बना है। इसके पास ही 10 व पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। परिसर में जलभराव होने से करंट उतर सकता है। इसकी सूचना नगर पंचायत को दे दी गई है। नगर पंचायत के ईओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जल निकासी की भी व्यवस्था करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed