{"_id":"674b55e4a2c80fd0dc0e2897","slug":"an-innocent-child-playing-outside-the-house-was-hit-by-a-car-died-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104642-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर के बाहर खेलती मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर के बाहर खेलती मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका को कार ने टक्कर मार दी। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बाजीपुर निवासी इंद्रभान राजपूत की डेढ़ वर्षीय पुत्री रुक्मिणी घर के बाहर खेल रही थी। अमैयापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके टक्कर मार दी। जिससे बालिका घायल हो गई। परिजन घायल को सीएचसी राजेपुर लेकर पहुंचे, वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां लक्ष्मी देवी, बहन सुमिरन, प्रीती, राखी कोमल, भाई श्रवण का रो-रो कर हाल बुरा हाल है। खेत में काम करने वालों ने घेराबंदी करके कार और चालक को पकड़ लिया। दोनों पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार और चालक को कब्जे में ले लिया गया है, जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।