Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An 11,000-rupee traffic fine was issued to a car based on a photo of a motorcycle.

Farrukhabad News: बाइक की फोटो लेकर काट दिया कार का 11 हजार का चालान

Wed, 11 Nov 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
An 11,000-rupee traffic fine was issued to a car based on a photo of a motorcycle.
फर्रुखाबाद। यातायात माह में वाहन चालकों पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस की कार्यप्रणाली का अजब नमूना सामने आया है। यातायात पुलिस ने बुलेट का फोटो खींचकर कार का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान का मैसेज मिलने पर कार मालिक भी हैरान रह गया। आरोप में बताया गया कि बुलेट पर तीन युवक सवार थे और उसमें तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ चौराहे पर यातायात पुलिस ने चार अक्तूबर को एक बुलेट का चालान किया था। फोटो में बाइक पर तीन युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। बुलेट की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर (यूपी76एएक्स 3631) नंबर साफ नजर आ रहा है, जबकि चालान कार (यूपी76एएक्स 3632) के नाम दर्ज हो गया। चालान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नगलादीना, फतेहगढ़ निवासी कार मालिक शिव प्रताप सिंह के मोबाइल पर 11 हजार रुपये के चालान का मैसेज पहुंचा तो उन्होंने इसकी जानकारी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर एवं यातायात अभय वर्मा ने बताया कि अधिक चालान होने पर कभी-कभी ऐसी गलती हो जाती है। चालान करने वाला सॉफ्टवेयर मैनुअल संचालित होता है। नंबर दर्ज करते समय या फोन हैंग होने से गलती संभव है। वाहन स्वामी यातायात कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर चालान सही करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed