{"_id":"c3c21e56a018441fa8d11f971fe469c7","slug":"amrit-awareness-grand-welcome-to-visit-the-ganges-in-khudaganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा अमृत कुंभ जन जागरण यात्रा का खुदागंज में भव्य स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा अमृत कुंभ जन जागरण यात्रा का खुदागंज में भव्य स्वागत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा अमृत कुंभ जन जागरण यात्रा का खुदागंज
विज्ञापन
पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा दर्जनों गांवों में
घूमी।
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गोमुख से गंगासागर तक निर्मल गंगा जन अभियान के तृतीय चरण के तहत गंगा अमृत कुंभ जन-जागरण यात्रा रविवार को खुदागंज पहुंची। यात्रा का विमल तिवारी, राजीव गुप्ता और रमेश चतुर्वेदी आदि ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गांव कनकौली,
अखमेलपुर, रामपुर, श्रृंगीरामपुर, सबलपुर, चंदनपुर, नगला बसहा, नगलाजोत, सुल्तानपुर, उबरीखेड़ा, हाजी नगला, रजीपुर, नगला भूड़, भटपुरा, आजाद नगर, देवरान गढ़िया, दिनारपुर से होती हुई कमालगंज पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों ने रात्रि विश्राम किया।
यात्रा भ्रमण के दौरान लोगों को गंगा स्वच्छता की जानकारी दी गई। यात्रा संयोजक शिवबख्श सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को यात्रा कई गांवोें का भ्रमण करते हुए फतेहगढ़ पहुंचेगी। इस अवसर पर प्रवेश प्रजापति, शिव कुमार गोयल, फतेहचंद्र वर्मा, राकेशबाबू शर्मा और रवींद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।