{"_id":"000442fc69b3bb2566952f810d3e0754","slug":"amethi-jadid-shared-relief-cheken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी जदीद में बांटी राहत की चेकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी जदीद में बांटी राहत की चेकें
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 05 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन ने ग्राम सभा अमेठी जदीद में बरसात में बर्बाद
विज्ञापन
हुई फसल के पीड़ित किसानों को चेक वितरित की। इस दौरान प्रधान ने पांच
सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तहसील सदर में पारिवारिक लाभ योजना की
लाभार्थी महिलाओं और किसान बीमा योजना के पात्रों को सूचना पत्र सौंपे।
नेहरू रोड पर कमिश्नर करीब 20 मिनट जाम में फंसे रहे।
मंगलवार दोपहर मंडलायुक्त ने ग्राम सभा अमेठी जदीद पहुंचकर किसानों को फसल मुआवजे की डेढ़ लाख रुपये की चेकें वितरित कीं। इस दौरान प्रधान मुफीद खां ने ज्ञापन दिया। इसमें सड़कों के निर्माण, पेयजल और पानी के निकास की समुचित व्यवस्था की मांग की। तहसील दिवस में कमिश्नर ने पारिवारिक लाभ योजना की 48 लाभार्थी महिलाओं और
किसान बीमा योजना के पात्रों को सूचना पत्र सौंपे। सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि जिन्हें पत्र दिए गए हैं उनकी स्वीकृत धनराशि उनके बैंक खाते में भेज दी गई है। सपा नगर उपाध्यक्ष शारिक अली और रफी अहमद अंसारी ने मंडलायुक्त के सामने अल्पसंख्यक छात्राओं को वजीफा न दिए
जाने का मामला उठाया। कहा कि वर्ष 2012-13 शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास अल्पसंख्यक छात्राओं का वजीफा केंद्र सरकार ने मंजूर किया था। अभी तक धनराशि छात्राओं को मिली नहीं है। अफसर टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने जांच कराने की मांग की है। अमेठी जदीद से सदर तहसील जाते समय नेहरू रोड पर कमिश्नर का काफिला जाम में फंस गया। वे करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन ने ब्लाक क्षेत्र के तीन गांव के किसानों को चेक वितरित की। उन्होंने खुटिया निवासी कालीचरन को 2916 रुपये की चेक देते हुए पूछा कि उसकी कितनी खेती है और कितनी फसल बर्बाद हुई है। इस पर वह सटीक जवाब नहीं दे सका। इस पर कमिश्नर ने कालीचरन से चेक लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल मनोज दीक्षित को फसल का दोबारा सर्वे करने को कहा। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि जिले के अफसर हर नागरिक का सम्मान
करें। उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में फर्रुखाबाद जिला ऐसा है, जहां 33 प्रतिशत फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से फसल का बीमा कराने की अपील की। गेहूं खरीद सेंटरों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में किसानों का गेहूं खरीदें। हीलाहवालीे पर कार्रवाई की जाएगी।