फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ambedkar news in farrukhabad

नरकसा में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अनुयाइयों में गुस्सा

Thu, 13 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ambedkar news in farrukhabad
फर्रुखाबाद को आंबेडकर नगर नरकसा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार रात क्षतिग्रस्त कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर अनुयायियों ने विरोध जताया। कहा कि अराजकतत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रतिमा को सही करवा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के आंबेडकर नगर नरकसा में लगी प्रतिमा को सुबह छह बजे मोहल्ले के ही दुलारे लाल की पत्नी सरोजनी देवी ने देखा कि अंगुली क्षतिग्रस्त है। इस पर आसपास के लोगों को भी सूचना दी। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह, बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष कुलदीप कठेरिया, बसपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल जाटव, बौद्ध भिक्षु डा. नामसेन समेत तमाम लोग पहुंचे। उन्होंने अराजकतत्वों की इस हरकत पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को शांत किया। इसके बाद तमाम लोग कोतवाली आ पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्या, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी को तहरीर सौंपी। लोगों ने बताया कि यह चौथी बार घटना को अंजाम दिया गया है। बावजूद इसके किसी भी बार पुलिस ने अराजकतत्व के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के पीछे माहौल खराब करने की साजिश है। पुलिस को इसमें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कोतवाली पहुंचने वालों में रवीश कुमार गौतम, अर्जुन गौतम, जय कुमार वाल्मीकि, राजेश गौतम, जहांगीर मंसूरी आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed