फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allegation of embezzling six lakh rupees through fraudulent transfer of documents

Farrukhabad News: धोखाधड़ी से बैनामा कर छह लाख हड़पने का आरोप

Mon, 06 May 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling six lakh rupees through fraudulent transfer of documents
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कर छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट में चार लोगों के खिलाफ अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी चमन खां ने मोहल्ले की निवासी फेहमीदा, मोहम्मद सरताज, मेराज, मोहल्ला हाता रोशन खां निवासी प्रतिज्ञा सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि पिता रशीद आलम खां को मंगली में 31 मार्च 1982 को अंपजीकृत वसीहत कर चल अचल संपत्ति प्रदान की थी।
पिता ने जमीन पर कब्जा कर बाउंड्रीवॉल खड़ी कर ली थी। जमीन के पास मस्जिद है। फेहमीदा, मोहम्मद सरताज, मेराज ने फर्जी प्रपत्रों के आधार पर 6 अप्रैल को प्रतिज्ञा सिंह को जमीन का बैनामा करके छह लाख रुपये ले लिए। जानकारी होने पर बैनामा की नकल निकलवाई। इस मामले में प्रतिज्ञा सिंह से बात की।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा सिंह ने छह लाख रुपये वापस करवाने की बात कही। 24 अप्रैल को फेहीमीदा सहित अन्य लोगों से मोबाइल पर बात की तो वह लोग कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed