फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   aligation on gunner to snatch child of secon wife

सदर विधायक के गनर पर दूसरी पत्नी के बेटे को छीनने का आरोप

Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
aligation on gunner to snatch child of secon wife
गनर पर दूसरी पत्नी के बेटे को छीनने का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सदर विधायक के गनर पर दूसरी पत्नी ने बेटे को छीनकर पहली पत्नी को सौंप देने का आरोप लगाया है। गर्भवती पत्नी व उसकी मां ने एसपी से रोते हुए पुत्र को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण वरीयता से करने का आदेश दिया।
जनपद झांसी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गर्भवती रश्मि पुत्री स्व. रामबाबू परिहार शनिवार को अपनी मां के साथ एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से गुहार लगाने के लिए पहुंची। दोनों ने एसपी को बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी जनपद अंबेडकर नगर के थाना सूरापुर गांव जमिनिया निवासी सिपाही आदित्य वर्मा के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद ही पता चला कि पति आदित्य की पहली शादी जनपद लखीमपुर खीरी के गांव बरजेखा निवासी कुसुम वर्मा से हुई है। पति आदित्य ने उसके दुधमुंहे बेटे को छीनकर पहली पत्नी को सौंप दिया है। बेटे को वापस लाने की बात जब भी पति से की तो उसने मना कर दिया। रश्मि ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है और मां के पास रह रही है। कुछ दिन पहले बेटे को लाने के लिए कहा तो पति ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पति आदित्य भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का गनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed