{"_id":"6016a6cc8ebc3e33f6109603","slug":"aihind-club-beat-ryder-club-by-10-wickets-farrukhabad-news-knp608995845","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहिंद क्लब ने राइडर क्लब को दस विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहिंद क्लब ने राइडर क्लब को दस विकेट से हराया
विज्ञापन
स्टेडियम में कृष्ण तिवारी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रदी?
- फोटो : FARRUKHABAD
जयहिंद क्लब ने राइडर क्लब को 10 विकेट से हराया
फर्रुखाबाद। डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जयहिंद क्लब ने राइडर क्लब को 10 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी। जयहिंद क्लब की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। कृष्णा तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को राइडर क्लब छिबरामऊ व जयहिंद क्लब के कप्तानों के बीच टॉस हुआ। राइडर क्लब टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए। राइडर क्लब की ओर से अमन तिवारी ने 29, कमल ने 29, नसीम ने 21 व प्रशांत ने 17 रनों का योगदान किया। जवाब में उतरी जयहिंद क्लब की टीम ने 11 ओवर में ही दस विकेट से मैच जीत लिया।
टीम की ओर से ओपनिंग में उतरे खिलाड़ी कृष्णा तिवारी ने 54 व जीशान ने 42 रन बनाए। सर्वाधिक रन बनाने वाले कृष्णा तिवारी को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर की भूमिका सफीमकुल अंसारी, मोहम्मद अहमद खां ने निभाई। आयोजक सोनू ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, पंकज यादव, अरबाज, उत्तम यादव आदि लोग मौजूद रहे।