फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ahmedabad police raid and arrest one in robbery case, search for another

Farrukhabad News: अहमदाबाद पुलिस ने छापा मार लूट के मामले में एक को दबोचा, दूसरे की तलाश

Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad police raid and arrest one in robbery case, search for another
नबावगंज में छापेमारी के दौरान मौजूद एसओजी के जवान। - फोटो : संवाद
नवाबगंज। अहमदाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के गांव बबुरारा में छापा मारकर लूटपाट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। दूसरे युवक की भी तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि 10 दिन पहले अहमदाबाद में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई 70 लाख की लूट के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोमवार को अहमदाबाद पुलिस ने स्वाट टीम के अलावा एसओ विद्यासागर तिवारी, हल्का प्रभारी इंद्रजीत सिंह के सहयोग से गांव बबुरारा में छापा मारा। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इस दौरान अहमदाबाद पुलिस ने किसी को कुछ भी बताने से इन्कार किया। पुलिस गांव में ही एक अन्य युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसओ विद्यासागर तिवारी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले अहमदाबाद में एक सर्राफा कारोबारी से 70 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस लूटकांड में दो आरोपी जनपद गाजियाबाद और दो आरोपी गांव बबुरारा के बताए जा रहे हैं। अहमदाबाद पुलिस ने छापेमारी कर बबुरारा के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दूसरे युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed