फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agniveer Recruitment: 536 youth showed their strength on the field on the first day

अग्निवीर भर्ती: पहले दिन 536 युवाओं ने मैदान पर दिखाया दमखम

Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: 536 youth showed their strength on the field on the first day
करियप्पा मैदान में हुई अ​ग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते युवक।  - फोटो : करियप्पा मैदान में हुई अ​ग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते युवक।
फर्रुखाबाद। अग्निवीर भर्ती के पहले दिन 536 युवाओं ने मैदान पर दमखम दिखाया। ट्रेड्समैन पद पर भर्ती होने के लिए युवा उत्साहित दिखे। प्रपत्रों की जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। विभिन्न जिलों से 536 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाने के लिए पहुंचे। सुबह तीन बजे सभी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्र किया गया। यहां से टोकन देने के बाद सभी को सिखलाईट रेजीमेंट सेंटर के बैरियर से सैन्य क्षेत्र में प्रवेश दिया। कतार में लगे युवाओं की लंबाई नापने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग से तैनात किए गए शिक्षकाें ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की।
विज्ञापन

तकनीकी व अन्य प्रपत्रों की जांच के बाद दौड़ के लिए युवकों को करियप्पा मैदान पर ले जाया गया। भर्ती कार्य में लगे अधिकारियों और जवानों ने युवकों का मार्गदर्शन किया। दौड़ में शामिल युवा मैदान पर अपना दमखम दिखाते दिखे। ट्रैक पर आगे निकलने की होड़ युवाओं पर हावी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 886 युवा अपना दमखम दिखाएंगे। सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 734 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। 536 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दौड़ परीक्षा के दौरान 259 युवक सफल रहे। सफल रहे युवकों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चयनित कर लिया गया।

---------------
तीन कॉलेजाें में रोके जा रहे अभ्यर्थी
नौ दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में एआरओ बरेली क्षेत्र में आने वाले 12 जिलों के 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें रात में रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। फतेहगढ़ के एमआईसी, जीआईसी व जनता राष्ट्रीय विद्यालय में रोकने के आदेश जिलाधिकारी ने मातहतों को दिए थे। एमआईसी के प्रधानाचार्य ले. गिरिजाशंकर ने डीएम से अनुरोध कर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा और बोर्ड प्रैक्टिकल होने की बात कही। इस पर यहां के बच्चों को स्टेडियम में रोकने के आदेश दिए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का स्टेडियम में रात आठ बजे से आना शुरू हो जाता है। युवाओं के एकत्र होने के बाद सभी की जांच की जाती है। यहां से इनको छावनी क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया जाता है।

-------------
536 अभ्यर्थियों में 259 हुए पास
अग्निवीर भर्ती के लिए 734 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमें 536 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता के दौरान दौड़ परीक्षा में 259 युवक सफल रहे। सफल युवकों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चयनित कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed