फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agents got admission after health checkup

पल्स आक्सीमीटर की जांच के बाद एजेंटों को मिला प्रवेश

Sun, 02 May 2021 05:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Agents got admission after health checkup
स्वास्थ्य जांच के बाद एजेंटों को मिला प्रवेश
विज्ञापन

कायमगंज। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतगणना स्थल पर एजेंटों को थर्मल स्कैनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान कोरोना हेल्प डेस्क पर इतनी भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं।
जिन एजेंटों की कोरोना की जांच हो गई उनको रिपोर्ट देखकर प्रवेश दिया गया। लाइन में खड़े लोगों में थर्मल स्कैनिंग की जांच में जिन लोगों को बुखार निकला उनकी पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की गई। वहां मौजूद बीसीएम ने बताया अब 330 की जांच हो चुकी है लेकिन किसी का भी ऑक्सीजन स्तर कम नहीं निकला।
विज्ञापन

डीएम, एसपी के आने पर भीड़ हटी
कायमगंज। मतगणना स्थल के बाहर भारी भीड़ जमा थी। तभी डीएम व एसपी पहुंच गए। उन्हें देखकर भीड़ इधर उधर भाग गई। इसके बाद लाइन लगवा दी लेकिन कोरोना गाइडलाइन का फिर भी पालन नहीं हो सका। एसपी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि अगर इनमें एजेंट कोई व्यक्ति है उसे थाने बैठाएं। भीड़ को कंट्रोल में रखे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed