फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After the operation in the left bar Urinr Bleder

आपरेशन के बाद यूरीनर ब्लेडर में छोड़ दी पट्टी

Sat, 06 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the operation in the left bar Urinr Bleder
पथरी के आपरेशन के बाद डाक्टर ने मरीज के यूरीनरी ब्लेडर में पट्टी  छोड़
विज्ञापन
दी। तकलीफ होने पर मरीज ने दूसरे नर्सिंग होम में चेकअप कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिजनाें के होश उड़ गए। परिजनाें ने बताया कि डीएम को मामला बताने के बाद चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा निवासी अमित पुत्र रमेश्वर जाटव के यूरीनरी ब्लेडर में पथरी थी। परिजनाें ने अमित को नवंबर 2013 में आवास विकास कालोनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां आपरेशन के बाद डाक्टर ने पथरी निकाल दी। आपरेशन के कुछ समय बाद अमित को फिर दर्द होने लगा। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पतालाें में दिखाया।

दवाआें से कुछ दिन आराम मिलता इसके बाद फि र दर्द शुरू हो जाता।  इस बीच   पेशाब के साथ धागा निकलने पर परिवार के लोग डर गए। यह अमित को आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।  डा. अरविंद गुप्ता ने चेकअप के बाद रिपोर्ट दी। इसमें यूरीनर ब्लेडर में पट्टी पड़ी होने का पता चला। शनिवार को अमित का आपरेशन किया गया।

यहां यूरीनर ब्लेडर से पट्टी को निकाल दिया गया। अमित के  रिश्तेदार विमल कुमार ने बताया कि वह डीएम से मिल कर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।  डा. अरंविद गुप्ता ने बताया कि आपरेेशन करने पर यूरीनर ब्लेडर में  पट्टी मिली थी। इसे  निकाल दिया गया। अब मरीज की हालत सही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed