फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After Shahjahanpur, flood water has now reached Badaun Road, water entered 50 villages

Farrukhabad News: शाहजहांपुर के बाद अब बदायूं रोड तक पहुंचा बाढ़ का पानी, 50 गांवों में घुसा पानी

Fri, 08 Aug 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
After Shahjahanpur, flood water has now reached Badaun Road, water entered 50 villages
अटैना मार्ग पर बह रहे बाढ़ के पानी से गुजरते लोग।
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर के बाद अब कंपिल से बदायूं रोड तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिले के 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है और प्रशासन ने एहतियातन कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रोक दी है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 137.00 मीटर और रामगंगा का 134.75 मीटर दर्ज किया गया। नरौरा बांध से गंगा में 1.72 लाख क्यूसेक और रामगंगा में सुबह 73 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ा।
विज्ञापन




शमसाबाद से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर पहले ही दो फीट तक पानी बह रहा था। अब कंपिल-बदायूं मार्ग पर भी करीब छह इंच पानी भर गया है। इससे बदायूं, उसैत और बरेली जाने वालों को परेशानी हो रही है। छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यहां पर पुलिस पिकेट भी लगा दी गई है। लोग ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरबोट के सहारे सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामगंगा के किनारे बसे हीरानगर, गुड़ेरा, ख़ाखिन, गहैलार, गुलरिया भावन, कोला सोता, महोलिया और अलादपुर भटौली गांवों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। पानी के बढ़ते दबाव से ग्रामीण डरे हुए हैं। जलभराव वाले इलाकों में नावों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed