फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in the paddy field

महिला की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका

Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in the paddy field
हिला का शव मिलने पर धान के खेत में लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
पहाड़पुर गांव के सामने बुधवार को एक महिला का शव धान के खेत में पड़ा मिला। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के सामने करनपुर रोड पर धान के खेत में बुधवार शाम एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी भाकियू नेता हरिओम ने पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। धान के खेत में 35-40 वर्ष की एक महिला का शव पड़ा था।
विज्ञापन

महिला के शरीर पर लाल रंग की साड़ी थी। शरीर के नीचे के हिस्से के वस्त्र गायब थे। पास में ही लाल रंग का पर्स पड़ा था। मृतका के चेहरे पर तेजाब डाला गया था। इससे उसका चेहरा झुलस गया था। उसके सिर से बाल भी गायब थे। जांच कर रहे इंस्पेक्टर का कहना था कि शव तीन से चार दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शरीर में कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। उसके शव में कीड़े पड़ किले चुके थे। ऐसे में हत्या कैसे की गई इन कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला का शव मिलने की जानकारी पर फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए। महिला का खून खेत में दो जगह पर पड़ा मिला। दोनों जगहों पर कीड़े रेंग रहे थे। पर्स पर अंगुलियों के निशान के नमूने लिए गए। घटना स्थल पर वीडियो व फोटोग्राफी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed