फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After killing an old farmer, the dead body was thrown in the field

वृद्ध किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका

Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
After killing an old farmer, the dead body was thrown in the field
अजय पाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। क्षेत्र के गांव बहवलपुर निवासी वृद्ध किसान की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी अजय पाल सिंह सोलंकी (60) शुक्रवार दोपहर भोजन करने के बाद भैंस चराने खेतों पर गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
शाम को खेतों की ओर से गुजर रहें ग्रामीणों ने गांव के ही कल्यान सिंह के सरसों के खेत में शव पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौकी सिवारा व कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अजय पाल के गले पर खरोंच व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह जले के निशान पाये गये। जूते पैरों से निकले थे। लाठी और छाता कुछ दूरी पर पड़ा था। बेटे सुभाष का आरोप है कि पिता की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed