फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After 30 years, widening of Panchal Ghat road begins

Farrukhabad News: 30 साल बाद पांचाल घाट सड़क का चौड़ीकरण शुरू

Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
After 30 years, widening of Panchal Ghat road begins
फर्रुखाबाद। ऐतिहासिक पांचाल घाट उत्तरी बंधा पर तीन दशक बाद सड़क चौड़ीकरण का अभियान शुरू हो गया है। सड़क चौड़ी होने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पांचालघाट गंगा के उत्तरी तट पर बने बंधा के दोनों ओर साधु-संतों के साथ ही लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। माघ मेला श्री रामनगरिया और सावन मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आने से भीड़ बनी रहती है। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए धर्मार्थ विभाग से पीडब्ल्यूडी से सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा गया। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद सड़क पर फेले अतिक्रमण को हटाने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। अधिकारियों के निर्देश पर साधु-संतों के अलावा लोगों ने अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। करीब 80 प्रतिशत लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकान ध्वस्त कर लिए। मकान तोड़ने के लिए पहुंची जेसीबी से मलवा हटवाया गया। दंडी स्वामी दयाल जी महाराज ने निजी जेसीबी बुलवाकर अपने आश्रम का हिस्सा तुडवाया। पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार यादव ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए 15 मीटर स्थान मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकानदार रामकिशोर ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान नुकसान हुआ है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए यह बड़ा काम है। वहीं श्रद्धालु सीता देवी ने कहा कि सावन और माघ के मेले में जाम से राहत मिलेगी। चौड़ी सड़क सबके लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है। जनता का सहयोग काबिले तारीफ है। हम कोशिश करेंगे कि कार्य जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed