फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After 21 hours the dead body of a youth found flowing from Chitrakoot Dip

Farrukhabad News: 21 घंटे बाद चित्रकूट डिप से बहे युवक का शव मिला

Tue, 01 Aug 2023 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
After 21 hours the dead body of a youth found flowing from Chitrakoot Dip
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। 21 घंटे बाद गोताखोरों ने चित्रकूट डिप में बहे भांजे का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामा के शव का पोस्टमार्टम कराया। मामा भांजे की मौत से परिजनों का हाल बेहाल था। परिजन पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था को लेकर दुहाई दे रहे थे।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव तुषौर निवासी सुधीर का पुत्र राजकुमार नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में पढ़ता था। वह सोमवार को पांच बजे जनपद उन्नाव तहसील सदर गांव अड़गापुर निवासी मामा पंकज के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। अलीगढ़ डिप बाइक से पार करते समय मामा भांजे तेज बहाव में पानी में बह गए। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद डूबे मामा पंकज का शव बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन लगभग दो बजे गोताखोरों ने डूबे भांजे का शव बाहर निकाल लिया। पुत्र के शव को देखकर मां गुड्डी देवी, पिता सुधीर कुमार, दादी रानी देवी व बुआ रीतू का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 30,
मामा-भांजे की मौत के बाद जागा पुलिस व प्रशासन
एक सप्ताह पहले आईजी जोन प्रशांत कुमार ने राजेपुर बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप पर आवागमन बंद करने के आदेश देकर मौके पर पुलिस की तैनाती की बात कही थी। उसके बाद भी राजेपुर एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज ने वहां फोर्स तैनात नहीं की। नतीजतन सोमवार को मामा पंकज व भांजे राजकुमार की डिप के तेज बहाव में पानी में डूबने से मौत हो गई। मामा भांजे की मौत के बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम संजय कुमार के आदेश पर चित्रकूट डिप पर दोनों ओर रस्सी बांधी गई। लाल झंडी लगाकर सभी को सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं। दोनों ओर से आवागमन बंद कर दिया गया। एसपी विकास कुमार के आदेश पर डिप के दोनों ओर फोर्स भी लगा दी गई है। छोटे व बड़े वाहन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed