फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After 18 years, hydrant was arranged in the city to extinguish the fire.

Farrukhabad News: आग बुझाने के लिए शहर में 18 वर्ष बाद की गई हाईड्रेंट की व्यवस्था

Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
After 18 years, hydrant was arranged in the city to extinguish the fire.
फर्रुखाबाद। आग बुझाने के लिए नगर में 18 वर्ष बाद नगर पालिका की ओर से हाईड्रेंट की व्यवस्था की गई है। अभी तक अग्निशमन विभाग की दमकल को आग बुझाने के लिए मुख्यालय से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में धनहानि के साथ ही जनहानि की भी आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन

नगर पालिका सदर क्षेत्र में तीस से अधिक बंबे लगे हुए थे। वर्ष 2005 के बाद नगर क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ ये बंबे धीरे-धीरे बंद कर दिए गए। क्षेत्र में आग लगने पर पहुंचने वाली दमकल की टीम गाड़ी में पानी खत्म होने के बाद क्षेत्र में कही हाईड्रेंट नहीं होने के कारण वापस मुख्यालय लौट जाती है। इसको लेकर नगर क्षेत्र में कई बार हाईड्रेंट लगवाने को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से जोर दिया गया। वर्ष 2010 के बाद अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के लिए छोटे वाहन उपलब्ध करा दिए गए। यह वाहन आग लगने पर क्षेत्र में नाले व तालाब से पानी को पपिंग सेट के माध्यम से मौके पर पहुंचाने का काम करते है। इससे आग बुझाने में सहायता मिलती थी। बड़ी आग होने पर पंपिग सेट का दबाव मौके पर काम नहीं आता है।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से टाउनहॉल, गंगानगर नलकूप, तिकुनिया नलकूप, मछली मंडी नलकूप, लिंजीगंज महिला अस्पताल नलकूप, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज नलकूप, आवास विकास में पुराने व नए नलकूप पर, नेकपुर चौरासी नलकूप, जिला अस्पताल नलकूप पर, फतेहगढ़ ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के नलकूप पर हाईड्रेंट लगवाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 11 स्थानों पर लगाए गए बंबे का अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। वह सभी हाईड्रेंट पर जांच करके यह सुनिश्चित करेगी कि मौके पर पानी भरा जा सकता है कि नहीं। इसके बाद विभाग की ओर से रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।


नगर पालिका की ओर से 11 स्थानों पर हाईड्रेंट लगवाने की सूची भेजी गई है। अभी तक शहर में कहीं भी हाईड्रेंट की व्यवस्था नहीं थी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से हाईड्रेंट लगवाने की मांग विभाग की ओर से की गई थी। सभी बंबे का मौके पर जाकर निरीक्षण करवाया जाएगा।
- विजय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed