फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ADPRO not joined

निदेशक के आदेश पर भी एडीपीआरओ को नहीं कराया योगदान

Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
ADPRO not joined
पंचायती राज निदेशक के आदेश के बावजूद गुरुवार को एडीपीआरओ को जिले में योगदान (ज्वाइन) नहीं कराया गया। निलंबन की कार्रवाई के लिए पुराने रिकार्ड भी खंगाले गए।
विज्ञापन

सीडीओ की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 29 जनवरी को एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को जिले से कार्यमुक्त कर निलंबन की संस्तुति की थी। एडीपीआरओ पर वर्ष 2017 में तैनाती से पूर्व के लंबित मामले निस्तारित न करने और नोटिस का जवाब न देने समेत कई आरोप हैं।
विज्ञापन

निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने तीन फरवरी को कार्यमुक्त का आदेश निरस्त कर डीएम व डीपीआरओ को एडीपीआरओ को विभाग में योगदान कराने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद गुरुवार को उन्हें योगदान नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उलट पुराने रिकार्ड निकलवाकर एडीपीआरओ के निलंबन के लिए साक्ष्य जुटाए जाते रहे। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि निदेशक के आदेश के संबंध में जिलाधिकारी को लिखा गया है।

एडीपीआरओ को जिलाधिकारी कार्यालय में योगदान करना चाहिए। एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि वह आफीसर्स कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर ही हैं। योगदान के लिए उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed