फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Admission to class 15 from class 9 to class 12

कक्षा 9 से 12वीं में 15 सितंबर तक होगा प्रवेश

Sat, 21 Aug 2021 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Admission to class 15 from class 9 to class 12
कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षा में 15 तक प्रवेश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कक्षा 9 से12वीं तक की कक्षा में 15 सितंबर तक प्रवेश मिलेगा। संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की समय सारिणी माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जारी कर दी है। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए संस्थागत व व्यक्तिगत कितना शुल्क देना होगा, यह भी निर्धारित कर दिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 10 व 12वीं में जाने वाले छात्र-छात्राओं को 15 सितंबर तक प्रवेश मिलेगा। प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से 22 सितंबर तक कोषागार में जमा करेंगे। 6 अक्तूबर को रात 12 बजे तक प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 22 सितंबर के बाद शुल्क जमा करने पर 100 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह 29 सितंबर तक जमा होगा। इसे 9 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक छात्र-छात्राओं के भरे गए विवरण की जांच, 14 से 20 अक्तूबर तक संशोधन किया जा सकेगा। इसी समय सारिणी के अनुसार व्यक्तिगत परीक्षार्थी को वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करके भरने के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों और परीक्षा शुल्क के साथ अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को प्राप्त कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं से अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये लेकर प्रधानाचार्य को 6 अक्तूबर तक कोषागार में जमा कर वेबसाइट पर लोड करना होगा। 7 से 9 अक्तूबर तक विवरण चेक किया जाएगा। 10 से 17 अक्तूबर तक संशोधन होगा।

पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने के लिए प्रधानाचार्य को 25 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। अगर किसी छात्र का नाम, पिता व माता का नाम गलत अपलोड होता है तो अभिभावक, कक्षाध्यापक व प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed