{"_id":"67476ad752dfd172580b65a4","slug":"addition-to-the-main-news-women-commission-member-examined-the-reality-of-the-district-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104601-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य खबर का जोड: महिला आयोग सदस्य ने परखी जिला अस्पताल की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य खबर का जोड: महिला आयोग सदस्य ने परखी जिला अस्पताल की हकीकत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी बुधवार शाम करीब पांच बजे लोहिया महिला अस्पताल पहुंचीं। वह सबसे पहले लेबर रूम गईं। यहां की साफ सफाई देखने के बाद वह वार्डों में गईं। वहां कुछ बेड बिना चादर और कुछ पर दूसरे रंग की चादरें होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने मरीजों से समय से दवाएं मिलने, बाहर से न लिखवाने और डॉक्टरों का राउंड होने की जानकारी ली।
इस दौरान किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। आयोग की सदस्य को कई मरीज अपने घरों से लाए कंबल ओढ़े मिले। इस पर सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज अस्पताल के कंबल प्रयोग करना नहीं चाहते। इससे दिक्कत आती है। सदस्य को कर्मचारी और गार्ड बिना यूनिफार्म और आईकार्ड के मिले। सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपनी यूनिफार्म में ही आएं। गार्ड को हर हाल में कैप लगाकर ड्यूटी पर आना होगा। उन्होंने शौचालय भी देखे। सीएमएस से कहा कि जो भी कमियां हैं, उनको दुरुस्त कर दें। (संवाद)