फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Action will be taken if found taking petrol without wearing helmet

Farrukhabad News: बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेते मिले तो होगी कार्रवाई

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if found taking petrol without wearing helmet
शहर के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाता चालक - फोटो : शहर के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाता चालक
फर्रुखाबाद। बिना हेलमेट लगाए पंप से पेट्रोल लेते पाए गए तो चालान किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार से पेट्रोल पंपों पर जिलापूर्ति अधिकारी, एआरटीओ व सीओ सिटी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया जाएगा। जो चालक हेलमेट लगाए बिना पेट्रोल ले रहा होगा, उसे चिह्नित कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने आदेश दिए थे कि 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल के बैनर भी लगवाए गए थे, लेकिन अधिकतर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा है। शासन के आदेश का कड़ाई से पालन करवाए जाने के लिए पुलिस, एआरटीओ व जिलापूर्ति विभाग ने छापामारी अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि एआरटीओ ब्रजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलेगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि बिना हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेने वाले चार चालकों के चालान गुरुवार को किए गए। छापेमारी अभियान के दौरान चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed