फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action,polithin,janch,farrukhabad news,jabt

5.78 क्विंटल पॉलिथीन व थर्मोकोल का सामान जब्त

Tue, 14 Jun 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
action,polithin,janch,farrukhabad news,jabt
शहर के मोहल्ला लिंजीगंज में जब्त की गई पॉलिथीन के संदर्भ में लिखापढ़ी करते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लिंजीगंज में एक गोदाम पर छापा मारकर 5.78 क्विंटल पॉलिथीन और थर्मोकोल से बना सामान पकड़ा है। उन्होंने पूरा माल जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रालियों से स्टोर भिजवा दिया। इसके बाद 1.25 लाख रुपये जुर्माना लगाया। छापे के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ व पुलिस बल के साथ मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लिंजीगंज बाजार पहुंचीं। दुकानदार नाली के ऊपर रखा सामान हटाने लगे। मगर, वह नारायण गुप्ता के गोदाम पर पहुंच गईं। उन्होंने गोदाम में भरी करीब एक क्विंटल पॉलिथीन समेत 5.78 क्विंटल वजन के थर्मोकोल के पत्तल, गिलास, दोना आदि सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रालियां मंगवाकर पूरा सामान स्टोर में भेज दिया। व्यापारी पर प्रतिबंधित सामान बेचने पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। छापे की सूचना मिलते ही लिंजीगंज बाजार के व्यापारी नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कुछ सहूलियत देने की बात कही, मगर उन्होंने एक न सुनी। छापे के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान अब चलता रहेगा। फुटपाथ के दुकानदारों पर भी सख्ती होगी।
सिफारिश में लगे रहे व्यापारी नेता
गोदाम पर छापे की सूचना मिलते ही लिंजीगंज व्यापारी नेता पहुंच गए। उन्होंने सिफारिश करने की काफी कोशिश की, मगर अफसरों की सख्ती के आगे एक न चली। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारी नेताओं से प्रतिबंधित काम के खिलाफ सहयोग की बात कही। लिहाजा नेता चुपके से खिसक लिए।
कई स्थानों पर हो रहा बड़ा कारोबार
लिंजीगंज में जिस स्थान पर अफसरों ने छापा मारा, वहीं कुछ दूरी पर दूसरी गोदाम में भी पॉलिथीन का बड़ा कारोबार होता है। यहां दिन भर पॉलिथीन लेने वालों का तांता लगा रहता है। रात के वक्त माल गुप्त स्थान पर भेजने की रणनीति बनाई जाती रही।

थर्मोकोल भरा ट्रक भी पकड़ा
ईओ ने लिंजीगंज मार्ग पर एक थर्मोकोल का सामान भरा ट्रक रोका। इस पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ईओ ने ट्रक को नगर पालिका में खड़ा करवा लिया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed