फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

सहकारी समितियों की निगरानी को जांच अधिकारी तैनात

Sun, 01 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। जनपद की सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध न होने व महंगी खाद बेचे जाने की लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। इस मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं। डीएम ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 70 सहकारी समितियां हैं। इनमें छह निष्क्रिय हैं। 50 समितियों पर खाद का कारोबार होता है। इन दिनों रबी की फसल की बुवाई में डीएपी की मांग है जबकि आलू में यूरिया की जरूरत है। खाद की मांग बढ़ने के साथ कुछ समितियों पर निर्धारित से महंगी दरों की खाद बिक्री की भी शिकायतें पहुंचीं तो डीएम ने जिले की 47 समितियों की जांच कराने को अधिकारी नामित कर दिए। तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

किस समिति का कौन अधिकारी करेगा जांच
तहसीलदार सदर व सहायक विकास अधिकारी सहकारी को साधन सहकारी समिति याकूतगंज, महलई, नगला बजीर, बुढ़नामऊ, सातनपुर, मसेनी, बरौन, नीबकरोरी, खिमसेपुर, पिपरगांव, ज्योता व पुठरी की जांच सौंपी गई। एसडीएम सदर व अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर सहकारी समिति मोहम्मदाबाद, हरकमपुर, सिरौली, मदनपुर, धीरपुर, कमालगंज, रजीपुर, खुदागंज, जहानगंज, चुनूपुर गढ़िया, महरूपुर बीजल व पकरिया की जांच करेंगे। अमृतपुर एसडीएम व अपर जिला सहकारी अधिकारी को सलेमपुर, अमृतपुर, अलीगढ़, महमदगंज परमनगर, बरुआ, कुबेरपुर कुतलूपुर व पीसीएफ अमृतपुर का निरीक्षण करेंगे। तहसीलदार कायमगंज व अपर जिला सहकारी अधिकारी को शमसाबाद, मंझना, चिलसरा, बेलासराय गजा, खिनमिनी, भटासा, चंदुइया, बबना, जबकि एसडीएम कायमगंज को सहकारी समिति कनासी, बराबिकू, कायमगंज उत्तरी व दक्षिणी, कंपिल, बहवलपुर, शादनगर व पीसीएफ केंद्र मंझना की जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed