फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Acid will aid victims

एसिड पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद

Tue, 05 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Acid will aid victims

फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर एसिड पीड़ितों का मंगलवार को डाक्टरों ने लोहिया महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया। इन्हें महारानी लक्ष्मी बाई कोष से मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


 कोतवाली कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी फरहा पत्नी कमर आलम के ऊपर पति ने 11 फरवरी 2011 को एसिड फेंका था। इस मामले में कमर को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी। सजा के बाद कमर जेल से छूट गया। फरहा ने बताया पति ने बाद में दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा थाना नवाबगंज के गांव गुसरापुर निवासी बसंती पुत्री मुन्नालाल के ऊपर 15 फरवरी 2015 को भोलेपुर में एसिड फेंका गया था।
विज्ञापन


हमले के समय यह अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। शासन ने इन पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए दोबारा पैनल से मेडिकल कराने के निर्देश दिए। इस पर विकास भवन के कर्मचारी इन पीड़ितों को लोहिया महिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डा. बीके दुबे, डा. ब्रजेश सिंह, डा. पूनम शर्मा, डा. अखिलेश अग्रवाल, डा. अशोक कुमार के पैनल ने परीक्षण किया। बताया कि इन्हें महारानी लक्ष्मीबाई कोष से शासन अर्थिक मदद देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed