फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of taking and selling a minor

Farrukhabad News: नाबालिग को ले जाकर बेचने का आरोप

Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking and selling a minor
फर्रुखाबाद। किशोरी को घर से ले जाकर बेचने का आरोप लगाकर पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जनपद मैनपुरी थाना बिछवा गांव जिरौली निवासी अंगूरी देवी, सीमा, पूनम के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि 12 मई को यह लोग 14 वर्षीय बहन को घर से अपने साथ लेकर चले गए। सुबह बहन घर पर नहीं मिली। तलाशने पर बहन का पता नहीं चला। 15 मई को नवाबगंज थाने के गांव सोनाजानकीपुर निवासी एक ग्रामीण ने बहन को अंगूरी देवी सहित तीन लोग अपने साथ लेकर चले गए। उसने बताया कि यह लोग बहन को जनपद एटा में बेचने के लिए गए है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर अंगूरी देवी के पास गए और बहन के बारे में पूछा तो उसने बहन को जान से मरवाने की धमकी दी। इस मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed