फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of robbing thirty thousand rupees by assaulting a kiln accountant

भट्ठा मुनीम से मारपीट कर तीस हजार रुपये लूटने का आरोप

Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing thirty thousand rupees by assaulting a kiln accountant
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मुनीम व उसके पुत्र के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद एसओ ने बताया कि साइड न देने पर मारपीट हुई है। लूट का मामला जांच में सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढ़डियापुर निवासी नेत्रपाल भट्ठे पर मुनीम हैं। वह रविवार को भट्ठे से रुपये लेकर पुत्र सर्वेश के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। कंपिल-रुदायन मार्ग पर मनिकपुर पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने नेत्रपाल की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

रुपये छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने नेत्रपाल व सर्वेश को लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। रुपये छीनकर बाइक से भाग गए। पुलिस ने छानबीन कर मुनीम व पुत्र से घटना की जानकारी ली। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने साइड न देने पर मुनीम व उसके पुत्र के साथ मारपीट की है। वहीं, मुनीम ने पुलिस की जांच को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed