फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of raping a woman on the pretext of a job

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 14 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman on the pretext of a job
फर्रुखाबाद। नौकरी का झांसा देकर युवक ने महिला से दुष्कर्म करने का वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

कंपनी में नौकरी लगवाकर वेतन के रुपये भी हड़प लिए। यह आरोप लगाकर महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग की पत्नी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती थी। गांव के एक युवक का उसके घर पर आना जाना था।
युवक ने महिला को बताया हरियाणा में नौकरी लगवा देगा। युवक व उसके गांव के ही दोस्त के साथ महिला हरियाणा चली गई। आरोप है कि युवक के दोस्त ने महिला के साथ मकान में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।

दोस्त महिला को पत्नी बनाकर रखने लगा और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। कुछ दिन बाद दोस्त ने महिला की एक कंपनी में नौकरी लगवा दी।
दोस्त हर महीने महिला का वेतन भी हड़प लेता था। वेतन के रुपये मांगने पर मारपीट करता था। 25 सितंबर को महिला दोस्त के साथ गांव पहुंच गई।
महिला ने दो दिन बाद रुपये की आवश्कता का हवाला देकर दोस्त से रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed