फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of raping a girl playing outside the house

Farrukhabad News: घर के बाहर खेल रही बालिका से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 30 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl playing outside the house
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। घर के बाहर खेल रही बालिका को बर्फी खिलाने का लालच देकर किशोर उठा ले गया। आरोप है कि किशोर ने गांव की गोशाला में बालिका से दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका रविवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां घर पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचा किशोर बालिका को बर्फी खिलाने का लालच देकर साथ ले गया। गांव की गोशाला में ले जाकर किशोर ने बालिका से दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद बालिका घर पहुंची और रोते हुए मां को घटना बताई।
विज्ञापन

इसके बाद मां पीड़िता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की मां ने बताया कि पुत्री के शरीर में सूजन आ गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed