फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of murdering a woman due to not having children, father filed a complaint

Farrukhabad News: संतान न होने के कारण महिला की हत्या का आरोप, पिता ने दी तहरीर

Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a woman due to not having children, father filed a complaint
कमालगंज। पति से विवाद के बाद कमरे में साड़ी के फंदे से लटके मिले महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। ससुराल पहुंचे मायके वालों ने संतान न होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया। पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी सीमा (30) ने कहासुनी के बाद फंदा लगा लिया था। सीओ रविंद्र नाथ राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की थी। खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को सीमा के पिता मोहम्मदाबाद थाना के खिमसेपुर गांव निवासी देवीशरण परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देवीशरण ने बताया कि वह परिवार सहित राजस्थान प्रांत में मजदूरी करता है। उसे रिश्तेदारों ने पुत्री की मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे पति जितेंद्र ने पांचाल घाट स्थित स्वर्गधाम पर शव का अंतिम संस्कार किया। देवीशरण ने थाने पहुंच पति, जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पांच वर्ष पूर्व सीमा का विवाह हुआ था। अभी तक सीमा के संतान नहीं हुई। ससुरालीजनों ने संतान न होने के कारण पुत्री सीमा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीमा की मौत हैंगिंग के कारण होने की पुष्टि हुई। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता ने तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed