{"_id":"69a1eccd31804b782e0de7ba","slug":"accused-of-having-an-affair-after-marriage-was-fixed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1011-138121-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शादी तय होने के बाद संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शादी तय होने के बाद संबंध बनाने का आरोप
Sat, 28 Feb 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। एक युवती ने मैनपुरी के आरपीएफ के जवान के खिलाफ थाने में शिकायत की। इसमें शादी तय होने के बाद शारीरिक संबंध बनाने और पांच लाख रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती आगरा के एक अस्पताल में नर्स है। उसके माता-पिता ने जनपद मैनपुरी के एक गांव में उसकी शादी आरपीएफ में तैनात सिपाही के साथ तय की थी। पांच नवंबर 2025 को शादी थी। तब वह आगरा के अस्पताल में नर्स थी। वहां युवक का आना जाना होने लगा था। इस दौरान उसने के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अलग-अलग तारीखों में पांच लाख रुपये लिए। रुपये वापस मांगने पर युवक शादी से मना कर रहा है। स्टाफ नर्स ने महिला थाने में शिकायत की। वहां से नवाबगंज थाना क्षेत्र जाने की सलाह दी गई। युवती ने प्रभारी निरीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी लिखाए जाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने युवती को जांच करने के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।