फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of father's murder sent to jail.

Farrukhabad News: पिता की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

Wed, 15 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of father's murder sent to jail.
मोहम्मदाबाद। जमीन न बेचने पर पिता की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सनी बनियान बरामद की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी रामदास (68) की उनके बेटे श्याम कुमार उर्फ रामू ने 13 जुलाई की रात कुर्सी से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह भाग गया था। थाना पुलिस ने सोमवार रात हवाई पट्टी मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि सात जुलाई को बेटी की शादी करने के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसके चलते वह पिता से संकिसा रोड की जमीन बेचने को कह रहा था। वह इसके लिए तैयार नहीं थे। नाराज होकर उसने 13 जुलाई की रात कुर्सी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद खून लगी अपनी बनियान घर के पास घूरे पर फेंक गया था। सीओ मोहम्मदाबाद अजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed