{"_id":"6a722b7f1730ce71ca030ce5","slug":"accused-in-murderous-assault-dies-four-hour-uproar-ensues-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111303-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जानलेवा हमले के आरोपी की मौत, चार घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जानलेवा हमले के आरोपी की मौत, चार घंटे हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात संदिग्ध हालात में मसेनी चौराहे पर घायल मिले जानलेवा हमला समेत 25 मामलों के आरोपी सोनू शर्मा उर्फ बिलैया (40) की मौत हो गई। परिजन ने दरोगा पर साजिश कर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। थानाध्यक्ष से कई बार नोकझोंक हुई। महिलाओं का आक्रोश देख महिला पुलिस भी बुला ली गईं।
कादरीगेट थाने के नगला मसेनी निवासी सोनू शर्मा उर्फ बिलैया रविवार रात बघार स्थित एक होटल पर दोस्तों संग दावत खाने गया था। वहां से देर रात घर लौटते समय मसेनी चौराहे पर सिर में गहरी चोट लगी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर परिजन के साथ एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह पौने पांच बजे भाई जितेंद्र शर्मा फिर उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पहुंची पत्नी सोनी, बेटी माधवी, अंशू, जोजो व शिवांश समेत परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
10 बजे के करीब थाने से एक दरोगा पंचनामा भरने पहुंचा तो परिजन उग्र हो गए। माहौल खराब होता देख दरोगा वहां से हट गए। साढ़े 11 बजे के करीब थानाध्यक्ष कपिल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कई बार परिजन को समझाया, मगर भाई जितेंद्र, गुड्डू, शिवम व ताऊ आग बबूला हो गए। उन्होंने थाने के दरोगा अवधेश कुमार पर साजिश करके सोनू की हत्या करवाने का आरोप लगाया। कहा कि वह घर पर गए थे और दो लाख रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
पुत्री माधवी ने आरोप लगाया कि दरोगा ने अनाथ करने की धमकी भी दी थी। समझाने में नाकाम थानाध्यक्ष ने सीओ सिटी अभय वर्मा को बुलाया। वह समझाकर भाइयों को चौकी पर पंचनामा भरवाने ले गए। वहां पहले प्राथमिकी लिखने की बात पर अड़ गए। बात न बनने पर परिजन आक्रोशित होकर चौकी से मॉर्चुरी पहुंच गए। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ दोबारा पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी। भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि मौके पर मिली बाइक पूरी तरह सही थी, मगर पुलिस ने उसे तोड़ दिया था। पुलिस हत्या को दुर्घटना साबित करने का प्रयास कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
जानलेवा हमला समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज
फर्रुखाबाद। मसेनी का सोनू शर्मा उर्फ बिलैया बेहद शातिर था। उस पर फर्रुखाबाद कोतवाली, कादरीगेट और फतेहगढ़ थाने में जानलेवा हमला, मारपीट, अवैध हथियार रखने समेत 25 से अधिक छोटे-बड़े मुकदमे दर्ज हैं। 31 जुलाई की देर रात शहर कोतवाली में महादेवी वर्मा मूर्ति के पास एक दुकान पर सोनू उर्फ बिलैया, सेंट्रल जेल चौराहे के परमजीत पाल उर्फ लामा, आनंद कश्यप, भोलेपुर नलकूप कालोनी के शिवम राजपूत उर्फ भूखा, राजेपुर के अलीगढ़ कड़क्का के स्वालीन खान उर्फ छोटू और पांच अज्ञात लोगों ने किसानन नगला के शिवम शुक्ला पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू समेत सभी 10 लोगों पर बलवा, चोट पहुंचाने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- --
दरोगा पर आरोप निराधार : सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि दरोगा पर आरोप निराधार है। घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन सभी को खंगाला जाएगा। सोनू उर्फ बिलैया पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले भी फर्रुखाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ने दी नामजद तहरीर
सोनू की पत्नी सोनी ने दी तहरीर में बताया कि गांव के ही तीन भाई रंजिश में पांचाल घाट चौकी के दरोगा से मिलकर गिरफ्तार कराना चाहते थे। दरोगा घर पर आए और कहा कि उसे थाने अथवा चौकी पर दो लाख रुपये लेकर भेज देना। नहीं तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे। ऐसा न करने पर दो अगस्त को दरोगा ने नामजद भाइयों से मिलकर षड्यंत्र के तहत मारपीट कर दुर्घटना दर्शाकर घायल कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।