{"_id":"6531750fd5447cb8b806cfd9","slug":"accusation-of-abusing-and-assaulting-the-operator-and-student-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4239-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संचालक व छात्र से गालीगलौज व मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संचालक व छात्र से गालीगलौज व मारपीट का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग संचालक व छात्र को रास्ते में छह लोगों ने घेरकर जातिसूचक गालीगलौज कर अपमानित किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई कर दी। लोगों के ललकारने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के चांदपुर नगला निवासी रवि कुमार दीनदयाल बाग मसेनी पर कोचिंग सेंटर चलाते हैं। 17 अक्तूबर की रात रवि कुमार एक छात्र के साथ कोचिंग से वापस आ रहे थे। दीनदयाल बाग निवासी एक युवक व उसके पांच साथियों ने रास्ते में रवि व छात्र को घेर लिया। ये लोग रवि से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने लात-घूसों से पीट दिया।
बचाने पर छात्र के साथ भी मारपीट की। रवि के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने ललकारा। इस पर युवक व उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। रवि ने गुरुवार को एसपी विकास कुमार को संबोधित प्रार्थना पत्र सीओ को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।