फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accident: Wage occurred on Wednesday night with strong wind

बारिश से गेहूं को मिला टॉनिक तो सरसों व आलू फसल को नुकसान

Thu, 04 Feb 2021 09:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Accident: Wage occurred on Wednesday night with strong wind
सिंधौली में बारिश से भीगें आलू को सुखाते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
बुधवार रात बादलों तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से गेहूं की फसल को तो फायदा हुआ है लेकिन सरसों और आलू की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश व हवा में सरसों के पौधे गिर गए और फूल भी झड़ गए हैं।
विज्ञापन

जरारी, ईशापुर, जहानगंज, खुदागंज, दरौरा, सिंधौली आदि कई गांव में किसानों की सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों कोल्डस्टोरेज में आलू रखने के लिए खुदाई चल रही है।
विज्ञापन

जिन किसानों ने खेत में आलू खोदकर उसे सुखाने व छटाई करने के लिए लगा रखा था। वह भी भीग गया। इसको सुखाने के लिए किसान गुरुवार को लगे रहे।
उपनिदेशक कृषि राजकुमार ने बताया कि बूंदाबांदी से सरसों की फसल को मामूली नुकसान हुआ है। ज्यादातर खेतों में सरसों तैयार हो जाने की स्थिति में है। गेहूं को तो इस पानी से काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली निवासी किसान ओमप्रकाश ने बताया कि अगैती सरसों में दाना बनने का समय है। पौधे झुकने से 20 प्रतिशत नुकसान का अंदेशा है। पिछैती सरसों में बीच-बीच मे फूल झड़े दिखाई पड़ रहे हैं।
रजीपुर निवासी छविनाथ शुक्ला ने बताया कि खेत में भीग गए आलू को दो दिन सुखाने के बाद ही बोरों में भरा जाएगा। जिन खेतों में अभी आलू की बेल हरी है। उसे नुकसान हो सकता है।

शेखपुर निवासी बागवान रामसेवक बबलू ने बताया कि हवा के साथ बारिश से आम के बौर को भी नुकसान हुआ है। कुछ बौर झड़ गए हैं जो बचा है वह काला पड़ जाएगा। अब मौसम गर्म हुआ तो बौर और भी झड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed