फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant,hadsa,farrukhabad news,vanroj

वनरोज से टकराकर ऑटो पलटने से मासूम की मौत, 6 घायल

Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accidant,hadsa,farrukhabad news,vanroj
कायमगंज। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर वनरोज से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सीएचसी से तीन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

शमसाबाद से सवारियां भरकर ऑटो कायमगंज जा रहा था। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शमसाबाद थानाक्षेत्र के झन्नाखार की पुलिया के पास अचानक सड़क पर आए वनरोज ऑटो से टकरा गया। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार 10 लोगों में सात गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार व अन्य लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गंभीर घायल अदीब निवासी मोहल्ला शमसाबाद व उनके तीन वर्षीय पुत्र अहेद को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान अहेद ने दम तोड़ दिया। सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंच गए। अस्पताल में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अहेद को तीन दिन से बुखार आ रहा था। अदीब कायमगंज दवा लेने आ रहे थे। कुछ देर बाद हादसे में घायल शमसाबाद के मोहल्ला तिवारियान निवासी मिथलेश (32), शमसाबाद कस्बा निवासी परवीन (40), सहजीन (25), कंपिल थानाक्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रामबहादुर (60), कासगंज के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी प्रेमानंद (75) को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार हुआ।
हालत गंभीर होने पर अदीब, मिथलेश और रामबहादुर को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अदीब मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटों में अहेद दूसरे नंबर का था।
नहीं ले रहे हादसों से सबक, फर्राटा भर रहे ओवरलोड ऑटो
कायमगंज। हाल ही में कासगंज के पटियाली क्षेत्र में ओवरलोड ऑटो व बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार कायमगंज के 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे से लोगों के दिल दहल गए थे। इसके बावजूद न सवारियां कोई ध्यान दे रहीं हैं और न ही ऑटो चालकों को किसी की परवाह है। जिम्मेदार अफसर भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं।

यात्रियों को किराया पूरा देना होता है, फिर भी लोग लटककर व ठसाठस भरे ऑटो में सफर कर रहे हैं। शुक्रवार को शसमाबाद से आ रहे ऑटो में 10 सवारियां बैठी थीं। वनरोज की टक्कर से हादसा हो गया। इस हादसे के बाद भी देखा गया कि पुल गालिब तिराहे से ऑटो चालक सवारियों को ठसाठस भरकर ले जा रहे थे। यही हाल टीपी चौराहे के पास था। आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी नहीं रुक रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed