फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant,farrukhabad news

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति व पुत्री की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accidant,farrukhabad news
घटना स्थल मदनपुर के पास बस में फंसी बाइक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन जिंदगियां निगल लीं। हादसे में बाइक चला रहा युवक, उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई, जबकि घायल बेटे का सीएचसी में उपचार कराया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस खड्ड में घुस गई।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव मकियानी निवासी बलराम (38) खेती करते थे। वह बाइक से हरदोई के थाना लोनर के गांव महरूपुर स्थित ससुराल से घर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी वंदना (35), पुत्री मोहिनी (4) और पुत्र कार्तिक (2) थे। मोहम्मदाबाद की मदनपुर चौकी के पास फाउंड्री डिपो (आगरा) की बस ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक बस में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई और बस अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। वह अपनी जीप (बोलेरो) से चारों को सीएचसी लेकर जा रहे थे, तभी मदनपुर बाजार में जीप खराब हो गई। आधा घंटे तक सभी घायल तड़पते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें टेंपो से सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने वंदना व मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। बलराम की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर बलराम को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलराम का हेलमेट टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोट आई। चालक बस छोड़कर भाग गया। सवारियां दूसरी बस से गईं। कार्तिक को सीएचसी से गांव मुरान निवासी रिश्तेदार घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed