{"_id":"6255c1f7f43fb6658834d5bf","slug":"accidant-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp690863974","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
जहानगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। ट्रक वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से उठाया। हादसे की जानकारी से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने रात को ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
थानाक्षेत्र के गांव सितौली निवासी कमलेश कुमार दीक्षित (32) खेती करते थे। वह सोमवार रात पास के गांव के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात को लगभग 11 बजे वह बाइक से वापस गांव आ रहे थे। बघार व राजपूताना स्कूल के बीच में किसी वाहन ने कमलेश की बाइक में टक्कर मार दी। कमलेश बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। चालक वाहन को भगा ले गया।
कुछ देर बाद गुजरे ट्रक चालक ने युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुुंची पुलिस ने युवक को सड़क से उठाकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड को देखकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। कमलेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने डीएम से रात में ही पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ले ली। पुलिस ने रात को तीन बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।