फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accessories made for the disabled

दिव्यांग शिविर में डीएम ने बांटे उपकरण, परखी गुणवत्ता

Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accessories made for the disabled
फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से 120 दिव्यांगों को शिविर में सहायक उपकरण दिए गए। डीएम संजय कुमार सिंह ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शहर के सेवाकेंद्र पर चल रहे शिविर में डीएम संजय कुमार सिंह ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरण बनाने की विधि समझकर गुणवत्ता परखी। आयोजक डॉ. रजनी सरीन, राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध से संस्था के बारे में जानकारी ली। प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध ने साध ए हैल्पिंग हैंड के बारे में भी बताया।
संस्था सचिव अमर साध ने डीएम को लोहिया अस्पताल में चल रही रसोई और सधवाड़ा में चल रहे नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा केंद्र की जानकारी दी। डीएम ने संस्था की मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. स्वाती बचानी, डॉ. पवन सिंह की ओर से लिखी गईं दवाइयां ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क दी गईं। अंतिम दिन 158 पंजीकरण हुए। इसमें छह व्हीलचेयर, 12 छड़ी, 21 कैलिपर, 13 कृत्रिम पैर, आठ बैसाखी, छह वाकर, 18 जूते, 36 कान की मशीनें वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निखिल, उदय पाल, शीश महरोत्रा, सुजीत श्रीवास्तव, नितिन, संभव, राहुल कश्यप आदि का सहयोग रहा।
राजेश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed