फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ABVP will instill patriotism among the people, respect for women

एबीवीपी लोगों में पैदा करेगा राष्ट्रभक्ति, महिला सम्मान की भावना

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ABVP will instill patriotism among the people, respect for women
जानकारी देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इटावा-फर्रुखाबाद के जिला संगठन मंत्री सुमित ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते बड़ी जिम्मेदारी भी है। छात्र निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। देश के हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा, महिला सम्मान की भावना जाग्रत होना बेहद जरूरी है। संगठन इस ओर चरणबद्ध तरीके से काम करेगा।
जिला संगठन मंत्री नुनहाई में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा, परिषद ज्ञान, शील और एकता के सिद्धांत पर काम करने वाला संगठन है। हर चुनौती में संगठन ने अभूतपूर्व काम किया है। संगठन का हर कार्यकर्ता अनुशासित, संस्कारित और जुझारू है। अब वक्त बदल रहा है, लिहाजा परिषद ने अलग तरह की जिम्मेदारियां भी संभालनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा, अब प्रतिभा का सम्मान समारोह होगा। इससे अन्य प्रतिभाएं आगे बढ़ने को प्रेरित होंगी। महिला उत्पीड़न बड़ी समस्या है। संगठन प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग करेगा कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करे। कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है। इस पर परिषद जगह-जगह कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक करेगा। गंगा सफाई के लिए कार्यकर्ता निरंतर काम करने के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे। जिला अभ्यास वर्ग भी आयोजित किया जाएगा। उनके साथ जिला संयोजक शिवम कुशवाह, जिला प्रमुख ई-एबीवीपी प्रांजुल, नगर मंत्री आकर्ष थे।
विज्ञापन

कुलदीप जिला प्रमुख, शिवम बने जिला संयोजक
एबीवीपी की कानपुर प्रांत की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फतेहपुर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कायमगंज के विद्या मंदिर डिग्री कालेज के प्राध्यापक डा. कुलदीप आर्य को दोबारा जिला प्रमुख और शिवम कुशवाह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed