फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   abhiyaan,polithin,farrukhabad news

पॉलिथीन पर कल से प्रतिबंध, टीमों की रहेगी नजर

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
abhiyaan,polithin,farrukhabad news
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। पॉलिथीन के उपयोग पर एक जुलाई से पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। जिले भर में जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों की टीमें पॉलिथीन की बिक्री, इस्तेमाल और निर्माण करने वालों पर नजरें रखेंगी। छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को अफसरों ने शहर में रैली निकालकर लोगों व दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पॉलिथीन पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने शहर में रैली निकाली। एडीएम ने कहा कि एक जुलाई से जनपद में पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा। दुकान में पॉलिथीन पाए जाने पर जब्तीकरण के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए शहर के लालगेट से शुरू हुई जागरूकता रैली लिंजीगंज, मन्नीगंज, साहबगंज चौराह, नाला मछरट्टा होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक निकाली गई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, सभासद रावेश, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवाबगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बुधवार को सफाई कर्मियों के साथ तिराहे से लेकर चौराहे तक भ्रमण कर दुकानदारों व लोगों को एक जुलाई से पॉलिथीन प्रतिबंधित होने की जानकारी दी। इसके साथ ही पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बाजार में सब्जी, मिठाई की दुकानों, बर्फ व फल सहित कई दुकानों पर पॉलिथिन चेक की। मौके से मिली पॉलीथिन को भी कब्जे में लिया गया। एक जुलाई से पॉलिथिन का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी।

सुमित गंगवार, अमित गुप्ता, अंबुज भारद्वाज, शिवम कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, शमसाबाद में नगर पंचायत कर्मचारी अब्दुल कलाम के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय पर गंगा व तालाब में पॉलिथीन न डालने शपथ दिलाई गई। आयुष गुप्ता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed